चिली पोटैटो रेसिपी | chilli potato kaise banate hain

chilli-potato-ki-recipe

हेलो गाइज, मेरी नई वेबसाइट में आपका स्वागत है ☺️ मैं आपकी सपना हूँ। मुझे उम्मीद है कि आप सब अच्छे होंगे। तो आज मैं आपके लिए चिली पोटैटो की रेसिपी लेकर आई हूँ कि चिली पोटैटो कैसे बनाते हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं। सबसे पहले चिली पोटैटो बनाने के लिए 4 से 5 आलू लेने हैं और उन्हें अच्छे से छील लेना है। अब उन्हें फिंगर की शेप में काट लेना है और पानी में अच्छे से वॉश कर लेना है।

फिर उसके बाद गैस ऑन करके कढ़ाई में पानी उबालना है। पानी उबलने के बाद उसमें 1 स्पून नमक डाल देना है और 1 स्पून विनेगर डाल देना है। विनेगर डालने से चिली पोटैटो क्रंची बनेंगे और खाने में भी अच्छे लगेंगे। अब उसमें कटे हुए आलू डाल देने हैं। आलू को सिर्फ 3 से 4 मिनट ही उबालना है, इससे ज्यादा नहीं करना है, नहीं तो चिली पोटैटो बन ही नहीं पाएंगे।

3 से 4 मिनट उबालने के बाद गैस को ऑफ कर देना है और फिंगर को निकालकर कपड़े पर 10 मिनट के लिए सुखा लेना है। 10 मिनट के बाद फिंगर को किसी बाउल में डाल देना है और उसमें आधा कप मैदा मिला लेना है जिससे हमारे चिली पोटैटो क्रंची और टेस्टी हो जाएं।

अब गैस को ऑन करके कढ़ाई में 2 कप तेल गरम करना है। तेल गरम होने के बाद उसमें फिंगर को थोड़ा-थोड़ा करके फ्राई कर लेना है। फ्राई होने के बाद उन्हें किसी प्लेट में रख लेना है।

सॉस बनाने की विधि

तब तक चिली पोटैटो के लिए सॉस बना लेते हैं। सॉस बनाने के लिए 2 शिमला मिर्च लें और उन्हें पतले- पतले पीसेस में काट लें बिल्कुल फिंगर की तरह। 1 प्याज भी इसी तरह काट लें और 3 से 4 लहसुन की कलियां बारीक काट लें। अदरक का पेस्ट बना लें और 2 हरी मिर्च काट लें। अगर आप ज्यादा स्पाइसी खाते हैं तो ज्यादा भी डाल सकते हैं।

अब एक कढ़ाई में 2 स्पून तेल गरम करना है और उसमें कटा हुआ लहसुन डाल देना है। उसी में अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च भी डालनी है और इन सबको अच्छे से 3 मिनट तक फ्राई करना है।

उसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज डाल देना है और 5 मिनट तक फ्राई करना है। अब इसमें 2 बड़ा स्पून टोमैटो सॉस डालना है और 1 स्पून रेड चिली पेस्ट डालना है। अगर चिली पेस्ट नहीं हो तो चिली सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें डार्क सोया सॉस भी डालनी है।

इन सबको अच्छे से मिला लेना है और 30 से 40 सेकंड तक पका लेना है। अब इसमें 1 कप पानी डालना है और अच्छे से मिक्स करना है। फिर इसमें 1 छोटा स्पून नमक और थोड़ा सा एरोमैट पाउडर डालना है। अब इसे 5 मिनट तक पकने देना है।

अब इसमें 1 छोटा स्पून सफेद तिल डाल देना है और 2 से 3 मिनट तक पकाना है। फिर इसमें हरा धनिया डाल देना है और 2 मिनट तक और पकाना है।

अंतिम प्रक्रिया

अब दूसरी कढ़ाई में फिंगर को एक बार और 3 से 4 मिनट तक फ्राई कर लेना है। उसके बाद फिंगर को उस सॉस में डाल देना है और अच्छे से मिला लेना है। फिर 1 से 2 मिनट तक पकाना है।

आप देखेंगे कि आपके चिली पोटैटो बिल्कुल बहुत ही क्रंची और टेस्टी बनकर तैयार हो चुके हैं। तो गाइज आज की रेसिपी इतनी ही, मिलते हैं अगली नई रेसिपी के साथ। ऐसी ही नई रेसिपी सीखने के लिए मेरी वेबसाइट पर आएं।

Thanks 👍

चिली पोटैटो से जुड़े सवाल

चिली पोटैटो को क्रंची कैसे बनाएं?

चिली पोटैटो को क्रंची बनाने के लिए उबालते समय विनेगर डालें और बाद में मैदा मिलाकर फ्राई करें।

आलू को कितनी देर उबालना चाहिए?

आलू को सिर्फ 3 से 4 मिनट तक ही उबालना चाहिए, इससे ज्यादा नहीं।

क्या चिली पोटैटो के लिए चिली पेस्ट जरूरी है?

अगर चिली पेस्ट नहीं है तो आप चिली सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चिली पोटैटो में कौन-कौन सी सब्जियां डाली जाती हैं?

इसमें शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का उपयोग किया जाता है।

चिली पोटैटो को कितनी बार फ्राई करना चाहिए?

चिली पोटैटो को दो बार फ्राई किया जाता है ताकि वह ज्यादा क्रंची बने।