sooji halwa recipe | sooji ka halwa recipe | suji ka halwa kaise banaye
suji ka halwa recipe in hindi
नमस्कार दोस्तों, मेरे नए वेबसाइट में आप सभी का स्वागत है। मैं आपकी सपना हूँ ☺️ मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। आज मैं आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आई हूँ जो आपको बहुत पसंद आएगी। यह है suji ka halwa recipe in hindi। अगर आप जानना चाहते हैं how to make suji ka halwa और suji ka halwa kaise banaen या सूजी का हलवा कैसे बनाएं, तो यह halwa recipe in hindi आपके लिए है। यह रेसिपी how to make halwa, how to make halwa recipe, how to make halwa suji और rava halwa से जुड़ी पूरी जानकारी देती है।
suji ka halwa kaise banate hain | how to make sooji ka halwa
तो चलिए शुरू करते हैं। सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मैं आपको माप बता देती हूँ।
suji ka halwa ingredients | sooji halwa ratio
सबसे पहले 1/2 कप चीनी लें, 1/2 कप देसी घी लें, और 1/2 कप सूजी लें। ध्यान रहे कि यहाँ आपको बारीक सूजी ही लेनी है जिससे आपका हलवा अच्छा बने और स्वाद बिल्कुल अलग आए। अब थोड़ा सा केसर लें और उसे कूट लें। उसमें कम से कम 4 से 5 चम्मच गर्म दूध डाल दें। आप देखेंगे कि उसका रंग बिल्कुल बदल जाएगा। यह suji halwa with milk recipe का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
suji ka halwa banane ki vidhi
अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर रखें। गैस ऑन कर दें। कड़ाही में घी डालें लेकिन पूरा नहीं, 2 से 3 चम्मच घी बचा कर रखें। अब सूखे मेवे लें – बादाम, काजू, पिस्ता, नारियल और किशमिश। घी में सबसे पहले काजू, बादाम और पिस्ता एक साथ भून लें। जैसे ही अच्छा रंग आ जाए, उन्हें निकाल लें। अब नारियल भूनें, क्योंकि नारियल बहुत जल्दी भुन जाता है। उसे भी निकाल लें। अब किशमिश डालें, किशमिश को ज्यादा नहीं भूनना है, बस डालते ही निकाल लें।
suji ka halwa banane ka tarika
अब इन सभी सूखे मेवों को एक प्लेट में रखें और काटकर अलग रख दें। अब उसी घी में सूजी डालें और बहुत धीमी आंच पर लगातार भूनते रहें। अब इसमें 1 चम्मच बेसन या फिर आटा भी डाल सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। इसे डालने से स्वाद थोड़ा अलग आता है। सूजी को तब तक भूनें जब तक सूजी घी से अलग न होने लगे और हल्का रंग न आ जाए। इसका मतलब है कि सूजी अच्छे से भुन चुकी है।
suji ka halwa kaise banta hai | suji ka halwa banane ki recipe
अब सूजी में 1.5 कप पानी डालें। क्योंकि हमने सूजी 1/2 कप ली थी इसलिए पानी डेढ़ कप लिया है। पानी डालते ही एक बार कलछी से चलाएँ और ढक दें। ढकने के बाद भाप बनेगी और सूजी अच्छे से फूल जाएगी। सिर्फ 2 मिनट तक ही ढकना है। 2 मिनट बाद आप देखेंगे कि रंग बहुत अच्छा आ जाएगा। इसी स्टेज पर 2 से 3 इलायची डालें। पाउडर नहीं डालना है, केवल छिलके डालने हैं ताकि पकते-पकते खुशबू निकले।
अब इसे अच्छे से पकाएँ जब तक सूजी पूरी तरह फूल न जाए। पानी पूरी तरह सूख जाना चाहिए और घी ऊपर आना चाहिए। अब आखिरी स्टेप में आधा कप चीनी डालें। चीनी डालने के बाद इसे अच्छे से पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और बिल्कुल गायब न हो जाए। जब चीनी पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें।
अब जो घी हमने पहले बचाया था वह इसमें डाल दें। घी डालने से हलवे में सॉफ्टनेस आएगी और स्वाद बहुत बढ़ जाएगा। अब इसमें इलायची पाउडर डालें, सूखे मेवे डालें जो हमने पहले तैयार किए थे, और अंत में केसर वाला दूध डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। आप देखेंगे कि हलवे का रंग बहुत ही अलग और सुंदर आएगा।
अब आपका सूजी का हलवा बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। ऐसी ही नई रेसिपी के लिए मेरी वेबसाइट पर जरूर आएँ। तो दोस्तों, मिलते हैं अगली नई रेसिपी के साथ। एक बार जरूर बनाकर देखें, आपको बहुत पसंद आएगा। धन्यवाद 👍
suji ka halwa से जुड़े सवाल
1/2 कप चीनी, 1/2 कप देसी घी और 1/2 कप सूजी की जरूरत होती है।
1/2 कप सूजी के लिए 1.5 कप पानी डाला जाता है।
केसर वाला दूध, इलायची और सूखे मेवे डालने से स्वाद बढ़ता है।
जब तक सूजी घी से अलग न हो जाए और हल्का रंग न आ जाए।