vegeroll ki recipe | vegeroll kaise banate hain | veg spring roll recipe in hindi

vagerole-ki-recipe

हेलो दोस्तों, मेरी नई वेबसाइट में आपका स्वागत है, मैं आपकी सपना ☺️। मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपके लिए वेज रोल की रेसिपी लेकर आई हूँ कि वेज रोल कैसे बनाते हैं, तो फिर देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं।

vegeroll banane ki vidhi

सबसे पहले वेज रोल बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है रोल की शीट्स और शीट्स बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में 2 कप मैदा लेना है, उसमें 1 स्पून नमक डालना और 2 स्पून तेल डालना है। सबसे पहले आप तेल को मैदा में अच्छे से मिला लेना। अब हम उसमें आधा कप पानी डालेंगे, पानी डालने के बाद हल्के हाथ मैदा में पानी को मिला लेना है। फिर थोड़ा सा पानी और डालना और दोनों हाथों से अच्छे से मसलना है और फिर जिससे डो अच्छे से गुथे। और लास्ट में उसको नरम बनाने के लिए हल्का सा पानी और डालना है और दोनों हाथों से थोड़ा मसलने के बाद रख देना है। और उस पर 1 स्पून तेल लगाकर और रगड़ कर उसको कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ देना है और उसको किसी बाउल से ढक कर रख देना जिससे वह सॉफ्ट रहे।

तब तक हम स्टफिंग बना लेते हैं। स्टफिंग के लिए 1 प्याज काट लेना है और 1 शिमला मिर्च भी पतले-पतले पीस में काट लेनी है और पत्तागोभी भी काट लेनी है बिल्कुल पतले-पतले पीसेस में। अब सब्जियों में से मॉइश्चर निकालना बहुत जरूरी है इसलिए ऑयल भी 1 स्पून ही लेना है। अब एक पैन में 1 स्पून तेल गरम करके उसमें कटी हुई प्याज डालकर हल्का सा भून लेना है और बाकी भी सब्जियां डाल देनी है और अच्छे से रोस्ट कर लेना। उसमें ना तो सॉस डालें और ना ही गार्लिक, बस ऐसे ही रोस्ट करना। और उसमें आधी स्पून नमक और 1 स्पून ब्लैक पेपर डाल देनी है जिससे अच्छा टेस्ट आए और अच्छे से रोस्ट करके कम से कम 5 मिनट तक रोस्ट करना है जिससे सब्जियां अच्छे से भुन सके। 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर देना है।

और अब स्प्रिंग रोल की शीट्स बनानी है, उसके लिए मैदा का आटा लेना है गूंथा हुआ और उसको थोड़ा सा हाथों से मसल लेना और सिलेंडर की शेप में कर लेना है और उस आटे के छोटे-छोटे पेड़े बना लेने हैं, मोटे नहीं बनाने हैं बिल्कुल छोटे-छोटे बनाने हैं। और बिल्कुल गोल शेप दे देनी है सारी बॉल्स गोल कर लेनी है। और अब एक बॉल को लेकर किसी काउंटर पर रखकर और उस पर सूखा आटा लगाकर छोटी-छोटी शीट्स बेलनी है। ऐसे ही सारी बॉल्स बेलनी है बिल्कुल गोल रोटी की तरह। अब एक रोटी पर थोड़ा सा तेल लगा लेना है और थोड़ा सा आटा भी डाल देना है और उसके ऊपर दूसरी रोटी को रख देना है। फिर थोड़ा सा तेल लगाना है बिल्कुल कोने से कोने तक और थोड़ा आटा लगाकर तीसरी रोटी को उसके ऊपर रख देना है। ऐसे फिर थोड़ा तेल लगाना है और थोड़ा सा आटा लगाना है और फिर चौथी रोटी को उसके ऊपर रख देना है। और उसको साइड में रखकर ऐसे ही और रोटियां बेल लेना है। ऐसे ही तेल लगाकर रोटियों को एक से दूसरे के ऊपर रख देना है। ऐसे ही 4 पराठे बना लेने हैं और उनको गोल-गोल बेलन से बेल लेना है, बिल्कुल पतला बेलना है मोटा नहीं करना है।

ऐसे ही बेलकर सीधे गरम तवे पर डाल देना है और थोड़ा हल्का-हल्का दोनों साइड से सेक लेना है। ऐसे ही 4 पराठे सेक लेने हैं। और अब एक पेस्ट बनाना है मैदा से, किसी बाउल में 2 स्पून मैदा लेना है और उसमें थोड़ा सा पानी लगाकर स्पून से मिला लेना है, बिल्कुल पतला सा लिक्विड बना लेना है। अब आप देखोगे कि पराठे ठंडे हो गए होंगे और अब पराठे से शीट्स को अलग करना है। बिल्कुल हल्के हाथ से, आप देखोगे कि बिल्कुल पतली-पतली शीट्स निकल कर आएंगी। अगर शीट्स थोड़ी फट भी जाती हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

अब एक शीट लेनी है, उस पर स्टफिंग रखकर और उसको हाफ रोल करके उस पर ग्लू लगा लेनी है मैदा वाली ग्लू जो हमने बनाई है। ग्लू लगाकर उसको अच्छे से पैक कर देना है। ऐसे ही सारी शीट्स को पैक कर देना है।

अब इनको थोड़ी रेस्ट करने के लिए छोड़ देना है जिससे अच्छे से पैक हो जाए। और तब एक पैन में 2 कप तेल गरम कर लेना है। और अब एक रोल ऑयल में डाल देना है और उसको अच्छे से भून लेना है। ऐसे ही सारे स्प्रिंग रोल भून लेने हैं। बस अब आपके स्प्रिंग रोल बनकर रेडी हैं। आप जरूर ट्राय करना, सच में बहुत अच्छे बनते हैं। ऐसी ही नई रेसिपी बनाने के लिए मेरी वेबसाइट पर आएं। तो गाइज मिलते हैं अगली नई रेसिपी के साथ।

Thanks 👍

वेज रोल से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेज रोल की शीट्स बनाने के लिए क्या जरूरी है?

वेज रोल की शीट्स बनाने के लिए 2 कप मैदा, नमक, तेल और पानी से नरम आटा गूंथना जरूरी है और उसे 20 मिनट तक ढककर रखना चाहिए ताकि वह सॉफ्ट रहे।

स्टफिंग बनाते समय कौन-कौन सी सब्जियां इस्तेमाल होती हैं?

स्टफिंग के लिए प्याज, शिमला मिर्च और पत्तागोभी का उपयोग किया जाता है जिन्हें पतला काटकर हल्का भून लिया जाता है।

क्या स्टफिंग में सॉस या गार्लिक डालना जरूरी है?

नहीं, इस रेसिपी में स्टफिंग में सॉस और गार्लिक नहीं डाला जाता, सिर्फ सब्जियों को नमक और ब्लैक पेपर के साथ रोस्ट किया जाता है।

वेज रोल को फ्राई कैसे किया जाता है?

वेज रोल को गरम तेल में डालकर अच्छे से सुनहरा होने तक भून लिया जाता है।

क्या शीट्स फटने पर भी रोल बना सकते हैं?

हाँ, अगर शीट्स थोड़ी फट भी जाती हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं है, आप आसानी से रोल बना सकते हैं।